सोना लूटने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को जेल भेजा।

0
रिमांड के दौरान घटना में इस्तेमाल हुई गाड़ी बरामद
अबोहर, 11 मार्च (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़, एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना सुखविंद्र सिंह बराड़ के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह, एडीशनल एचएचओ सीआईए स्टाफ मनजीत सिंह, नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह  व अन्य पुलिस पार्टी ने सोना लूटने वाले गिरोह के 5 सदस्यों जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न पुत्र परविंद्र सिंह उर्फ टीटू वासी सीडफार्म अबोहर, भरत कुमार पुत्र प्रेम कुमार उर्फ जहाज वासी संत नगरी गली नं.3, चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र जरनैल सिंह वासी जम्मू बस्ती गली नं.5, अबोहर, कमल कुमार उर्फ शिव पुत्र प्रेम कुमार वासी गली नं.3 अबोहर, सन्नी सोनी पुत्र सुरेश कुमार वासी गली नं. 21 नई आबादी को पुलिस रिमांड के अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना में इस्तेमाल हुई कार भी बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, सीआईए स्टाफ के प्रभारी गुरदीप सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी मनविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अन्ना व सन्नी सोनी पुत्र सुरेश कुमार वासी गली नं. 21 नई आबादी से बारीकी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। नगर थाना पुलिस ने अन्ना पुत्र हरीराम के बयानों पर मुकदमा नं. 38, 5.03.24 भांदस की धारा 365, 392, 506 आईपीसी के तहत पांचों आरोपियों जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न पुत्र परविंद्र सिंह उर्फ टीटू वासी सीडफार्म अबोहर, भरत कुमार पुत्र प्रेम कुमार उर्फ जहाज वासी संत नगरी गली नं.3, चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र जरनैल सिंह वासी जम्मू बस्ती गली नं.5, अबोहर, कमल कुमार उर्फ शिव पुत्र प्रेम कुमार वासी गली नं.3 अबोहर, सन्नी सोनी पुत्र सुरेश कुमार वासी गली नं. 21 नई आबादी को काबू किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top