दिनेश सिंह बब्बू को लोक सभा हलका गुरदासपुर से भारी बहुमत से जिताया जाएगा : शिवम मिश्रा।

0

दिनेश सिंह बब्बू को लोक सभा हलका गुरदासपुर से भारी बहुमत से जिताया जाएगा : शिवम मिश्रा।



बटाला, 25 अप्रैल : (संजीव नैयर, अविनाश शर्मा)

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान द्वारा सूझवान, ईमानदार और अनुभवी नेता पूर्व विधायक दिनेश सिंह बब्बू को को लोक सभा हलका गुरदासपुर से टिकट देकर पार्टी वर्करों का मान बढ़ाया गया है और पार्टी के इस फैसले से वर्करों में भारी खुशी की लहर पाई जा रही है। इन विचारों का प्रगटावा पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सिटी अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि दिनेश सिंह बब्बू  लोक सभा हलका गुरदासपुर के लोगों की मांगों और मुश्किलों को अच्छी तरह से जानते हैं, जिसको मुख्य रखते हुए पार्टी हाईक मान द्वारा उनको लोक सभा हलका गुरदासपुर की टिकट देकर निवाजा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अपने मेहनती नेताओं और वर्करों को बनता मान सम्मान देकर निवाजती है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया के दिशा निर्देशों के तहत पार्टी कार्यकर्त्ताओं द्वारा भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाया जा रहा है और मीटिंगें करके कार्यकर्त्ताओं को लामबद्ध किया जा रहा है। उन्होंने  नेताओं और वर्करों को अपील की कि वह पार्टीबाजी से ऊपर उठकर दिनेश सिंह बब्बू जीत यकीनी बनाने हेतु दिन रात मेहनत करें। उन्होंने पार्टी हाईकमान को आश्वासन दिलाया कि दिनेश सिंह बब्बू को लोक सभा हलका गुरदासपुर से भारी बहुमत से जिताया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top