पठानकोट : हिम शिखा स्कूल मामून में मैनेजर मीना शर्मा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक टैलेंट हंट का आयोजन स्कूल कैंपस में किया गया । कार्यक्रम में कनिष्ठ / वरिष्ठ दोनों वर्ग के विद्यार्थी रंग-बिरंगे परिधानों में सज धज कर तैयार होकर आए । बच्चों ने गिद्दा, भंगड़ा पंजाबी गीत ,लोकगीत , सोलो डांस , ग्रुप डांस , कविता उच्चारण, शब्द गायन , भाषण, क्विज , पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट इत्यादि में अपने हुनर को बखूबी प्रस्तुत किया । जिसका सभी ने खूब आनंद लिया ।
तान्या , खुशी, आराध्या, तनिषा, काव्य, कानिश फातमा, माही , मेहा , शनाया, हर्षिता, साक्षी, दिक्षा की प्रस्तुतियां काबिले तारीफ रही । सभी बच्चों को प्रबंधक मीना शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया । प्रिंसिपल सुशील शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर सुशील शर्मा ,मीना शर्मा ,रिचा शर्मा,फलक शर्मा, श्रेया शर्मा , परवीन लता ,राकेश कुमार , ललिता शर्मा ,सुरेश कुमारी ,राकेश कुमार, शिवाना ,काजल , पिंकी ,प्रीति, रितिका , सोमा , संध्या, रजनी ,ललिता स्वाति ,हर्षदीप इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्रेया एवं शिवाना द्वारा किया गया ।
.jpeg)


