अवैध खनन पर कठुआ पुलिस का शिकंजा, 3 वाहन जब्त
जम्मू।कठुआ :-अवैध खनन और खनन सामग्री की बिना अनुमति ढुलाई के खिलाफ कठुआ पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 3 वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बिलावर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, जिनके नंबर JK08Q-1066 और JK08L-3580 हैं, निर्माण सामग्री बिना वैध अनुमति के ले जाते हुए पकड़ी गईं।वहीं घट्टी पुलिस चौकी की टीम ने भी JK08F-4261 नंबर का एक डंपर खनन सामग्री की अवैध ढुलाई करते हुए जब्त किया।पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर भू-विज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ के हवाले कर दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।SSP कठुआ मोहिता शर्मा, IPS की निगरानी में पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)