कठुआ, 16 अगस्त: कठुआ पुलिस ने आदतन अपराधियों और पशु तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात पशु तस्कर को Public Safety Act (PSA) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, माही चक निवासी तालिब हुसैन पुत्र मीर हुसैन लंबे समय से पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में कुल 17 मामले दर्ज हैं।जिला पुलिस कठुआ द्वारा तैयार किए गए डोजियर के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट कठुआ ने PSA के तहत वारंट जारी किया, जिसके बाद 16 अगस्त को थाना कठुआ की पुलिस टीम ने SHO के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वारंट को तामील किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कठुआ, राजबाग, हीरानगर, घगवाल और लखनपुर थानों में पशु तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 से 2026 तक के मामले शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सामान्य कानूनी कार्रवाई के बावजूद उसकी आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं, जिसके चलते उसे PSA के तहत हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।कठुआ पुलिस की इस कार्रवाई को आदतन अपराधियों और पशु तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
.jpeg)