पंजाब।बटाला (अविनाश शर्मा): पत्रकार अभि शर्मा ने अपना जन्मदिन महज व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखते हुए सेवा, सादगी और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार आवश्यक सामान वितरित कर अपनी खुशियां उनके साथ साझा कीं। उनके इस सराहनीय प्रयास ने जन्मदिन को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला यादगार अवसर बना दिया।
रात्रि के समय न्यू जागदी जमीर प्रेस एसोसिएशन, बटाला के पत्रकार साथियों ने लीक वाले तालाब होटल में केक काटकर पत्रकार अभि शर्मा का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर साथियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही खान-पान, हंसी-मजाक और आपसी मेल-मिलाप के बीच खुशी के पल साझा किए गए, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहा।
इस अवसर पर पत्रकार अभि शर्मा ने कहा कि जन्मदिन जीवन का एक विशेष अवसर होता है और इस दिन अपनी खुशियां जरूरतमंद लोगों के साथ बांटना सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी हैसियत के अनुसार जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जन्मदिन की सबसे अनमोल खुशी है। उन्होंने कहा कि “खुद बनाया और खुद ही खा लिया” वाली सोच से ऊपर उठकर अपनी खुशियों को समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करने की जरूरत है।
इस मौके पर पत्रकार सुभाष सहगल, डॉ. हरपाल बटालवी, भूपिंदर सिंह सोढ़ी, रशपाल सिंह, संजीव बंधन, बलदेव सिंह खालसा, प्रिंस सहगल, कमलजीत जंबा, राजू लाहौरिया और दीपक सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
.jpeg)