कठुआ/हीरानगर, 15 अगस्त: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू बस स्टैंड हीरानगर में देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह ने तिरंगा फहराकर समारोह की अगुवाई की।
कार्यक्रम में तहसीलदार हीरानगर अनूप शर्मा सहित उपमंडल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया
.jpeg)