जम्मू।कठुआ : उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज जमराल गांव का दौरा कर वहां चल रही एग्रीस्टैक गतिविधियों का निरीक्षण किया और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन की जानकारी ली।इस दौरान सहायक आयुक्त राजस्व विश्व प्रताप सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। डीसी ने एग्रीस्टैक कार्य में जुटे फील्ड स्टाफ से बातचीत कर फील्ड स्तर पर डेटा संग्रहण और कृषि संबंधी आकलन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की बेहतर योजना, निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक और समयबद्ध डेटा संग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने टीमों को डेटा की शुद्धता और उचित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसीआर ने बताया कि नगरी, कठुआ, मढ़ीन, हीरानगर और डिंगा अंब तहसीलों के चिन्हित गांवों में एग्रीस्टैक को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिले की बाकी तहसीलों को भी जल्द इस अभियान के दायरे में लाया जाएगा।इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उपायुक्त से बातचीत की और अपनी प्रतिक्रिया साझा की। डीसी ने लोगों से फील्ड टीमों को सहयोग देने की अपील की, ताकि एग्रीस्टैक का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।उपायुक्त ने फील्ड स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
.jpeg)