जम्मू ।कठुआ :- सावन मास के शनिवार को प्राचीन प्राकृतिक स्वयंभू शिवगुफा महानाल जखोल (कठुआ) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवपिंडी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।पूरा दिन मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।आस्था, भक्ति और भोलेनाथ के जयकारों से सराबोर रहा महानाल जखोल।
सावन में भोले की भक्ति… महानाल जखोल में उमड़ा आस्था का सैलाब।
अगस्त 17, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)