जम्मू।उधमपुर : उधमपुर जिले के रामनगर वन क्षेत्र में दो अज्ञात संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि संबंधी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से बड़ा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया है।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों और पुलिस की टीमों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जंगलों और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक संदिग्धों का पता लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।
.jpeg)