एडवोकेट जयदयाल कांटीवाल, राजिंद्र कांटीवाल व प्रेम कांटीवाल की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने किया बरी।
पंजाब।अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में ब्लैकमेलिंग के मामले में महिला बिमला देवी पत्नी बिल्लु राम वासी किकरखेड़ा के वकील जयदयाल कांटीवाल, प्रेम कांटीवाल व राजिंद्र कांटीवाल ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता जगता सिंह पुत्र इंद्र सिंह वासी फतेहगढ़ जिला फाजिल्का के वकील व सरकारी वकील व पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट जयदयाल कांटीवाल, प्रेम कांटीवाल व राजिंद्र कांटीवाल की दलीलों को मद्दनजर रखते हुए महिला बिमला देवी को सबूतों के अभाव में बरी किया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववालापुलिस ने जगता सिंह पुत्र इंद्र सिंह के बयानों पर उसके ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा नं.44, 4.5.23 धारा 384, 385, 389, 120 के तहत सुरिंद्र कौर उर्फ लाडो पुत्र लाल सिंह, किरपाल सिंह पुत्र पहलवान व बिमला देवी पत्नी बिल्लु के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चलते केस के दौरान सुरिंद्र कौर उर्फ लाडो की मौत हो गई थी।
फोटो: 2, बिमला देवी।
.jpeg)