पंजाब।अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू): पुरानी सूरज नगरी स्थित धोबीघाट पार्क में तीज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज के पारंपरिक रंग में रंगे पार्क का माहौल देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में नगर निगम की मेयर पूजा वधवा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज भारतीय संस्कृति और महिलाओं की खुशियों से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और परंपराओं को मजबूत करता है। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी तथा त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला। गौरतलब है कि पुरानी सूरज नगरी स्थित धोबीघाट पार्क को सुंदर बनाने में विधायक संदीप जाखड़ तथा उनकी 'अपना अबोहर अपनी आभाÓ टीम का विशेष सहयोग रहा है। पार्क के सौंदर्यीकरण के बाद यहां विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर वातावरण और मनोरंजन का स्थान मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पार्क के सुंदर वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं को आपस में मिलने-जुलने का अवसर भी मिलता है।
फोटो: तीज का त्यौहार बनाती महिलाएं।
.jpeg)