नादौन(हिमाचल प्रदेश) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण स्थल का दौरा किया। यह 250 मीटर लंबा डबल स्पैन पुल बड़ा और सिल्ह को आपस में जोड़ेगा।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण से जुड़ी प्रारंभिक तैयारियों और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्य को गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। बड़ा और सिल्ह के बीच सीधा संपर्क स्थापित होने से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और उन्हें लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी।
.jpeg)