22 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, युवाओं को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की पहल।
कठुआ : जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे साइक्लोथॉन-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने सोमवार को डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साइक्लोथॉन-2026 का आधिकारिक एंथम लॉन्च किया।22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य लोगों में शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आधिकारिक एंथम के लॉन्च के साथ ही आयोजन को लेकर प्रचार अभियान को भी गति मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि साइक्लिंग केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपनाने का भी एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगामी साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खेल भावना, सामुदायिक भागीदारी और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइक्लिंग के माध्यम से लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा सकता है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचाया जा सकता है।उपायुक्त ने आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और सभी हितधारकों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में आम जनता और विशेषकर युवाओं की भागीदारी से जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाया जा सकता है।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ सचिन जम्वाल, मुख्य योजना अधिकारी कठुआ रंजीत ठाकुर, जिला सूचना अधिकारी गुरप्रीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और आयोजन से जुड़े हितधारक उपस्थित रहे।
.jpeg)