पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों के मसलों ओर शिकायतों के तसल्लीबख्श ढंग के निपटारे के लिए पंजाबी एन आर आईज के साथ मिलनी नामक प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है।

0
रोजाना अपडेट, पंजाब
 बटाला 9 दिसंबर ( अविनाश शर्मा, सुनील चंगा  ) श्री भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री पंजाब की अध्यक्षता में पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों के मसलों और शिकायतों के तस्सलीबख्श ढंग से निपटारे के लिए पंजाबी एन.आर.आईज के साथ मिलनी नामक प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। पंजाब के एन.आर.आई मामलों के बारे में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवान की प्रधानगी में 30 दिसंबर को अमृतसर में माझे के जिले गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन से  संबधित प्रवासी भारतीय इस मिलनी में भाग लेंगे। 
इस संबध में जानकारी देते हुए डा. हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी कमीश्नर गुरदासपुर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 30 दिसंबर को अमृतसर में होने वाली मिलनी में गुरदासपुर जिले से संबधित प्रवासी भारतीयों की शिकायतों और मसले सुनकर संबधित अधिकारियों  को निपटारे के लिए निर्देश जारी किये जाएगे।
डिप्टी कमीश्नर ने आगे बताया कि इस मिलनी में शामिल होने वाले प्रवासी भारतीयों की रजिस्ट्रेशन सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक की जाएगी और उसके बाद कैबीनेट मंत्री  धालीवाल द्वारा एन.आर.आईज की शिकायतें सुनी जाएगी और उच्च अधिकारियों को जल्द निपटारे के लिए आदेश जारी किये जाएगे।
डिप्टी कमीश्नर ने जिले से संबधित समूह प्रवासी भारतीयों को इस मिलनी में शामिल होकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। 

कैप्शन- डा. हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी कमीश्नर गुरदासपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top