सूचना मिलने पर नगर कौंसिल अधिकारियों ने पानी छोड़ने पर सख्ती से किए निर्देश जारी
बटाला/ कादियां:( सुनील चंगा, राज अमृत सिंह ) स्थानीय ट्रैक के पीछे स्थित एक मकान मालिक द्वारा अपने घर का निकासी पानी सड़क के बीचो बीच छोड़कर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पानी के सड़क में उतरने के कारण पिछले लंबे अरसे से सड़क में खड्डे पड़े हुए हैं। हैरानीजनक बात यह है कि पिछले लंबे अरसे से उक्त व्यक्ति निकासी पानी को सड़क पर छोड़ रहा है लेकिन इस बाबत नगर कौंसिल कादियां के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है जिसके चलते आज तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उक्त घर के मालिक को ऐसा करने से मना नहीं किया जा सका। सड़क पर खड़े पानी तथा खडों के कारण कई बार दो पहिया वाहन का एक्सीडेंट हो चुका है तथा गाड़ियों का एक्सीडेंट होते-होते बच चुका है । आसपास के घरों के लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि सड़क में डाले जाने वाले निकासी पानी पर पाबंदी लगाई जाए तथा तुरंत सड़क को दुरुस्त कर लोगों को राहत दिलाई जाए।
जब इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार से बात की गई तो उन्होंने तुरंत मौके पर सैनिटरी इंस्पेक्टर कमलप्रीत सिंह उर्फ राजा तथा इंदर सिंह व अन्य कर्मचारियों को भेजा। जिन्होंने उक्त परिवार वालों को तुरंत सड़क पर पानी छोड़ने के लिए सख्ती से मना ही करते हुए इसका अन्य समाधान करने के निर्देश जारी किए।
कैप्शन
फोटो नंबर एक में घर के निकासी पानी को सड़क पर छोड़ने के बाद खस्ता हालत में सड़क
फोटो नंबर 2 में नगर कौंसिल के अधिकारी घरवालों को निर्देश जारी करने के बाद
.jpeg)