अध्यापकों की किशोर शिक्षा प्रोग्राम के तहत वर्कशाप का आयोजन ।

0

बटाला 6 दिसंबर ( अविनाश शर्मा  )  : राज्य विद्यक खोज और सिखलाई संस्था परिषद पंजाब और पंजाब ऐडज कंट्रोल सोसायटी द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए, जिला शिक्षा अफसर सैं. हरपाल सिंह संधावालियां और उपजिला शिक्षा अफसर सैं. लखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिले के अध्यापकों की किशोर शिक्षा प्रोग्राम संबधी सैमीनार लगाए जा रहे है।
इस संबध में जानकारी देते हुए डी.ई.ओ संधावालियां ने बताया कि जिले के 412 स्कूलों के 824 अध्यापक इस  वर्कशाप में भाग ले रहे है। उन्होने जानकारी दी कि 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक उपरोक्त वर्कशाप लगाई जा रही  है और इसमें हर स्कूल में से दो अध्यापकों का एक दिवसीय  सैमीनार लगाया जाएगा। उन्होने बताया कि सरकारी सी. सै. स्कूल धुपसडी, सरकारी सी.सै स्कूल हरचोवाल, डाईट गुरदासपुर, सरकारी सी. सै. स्कूल लडके दीनानगर चार स्थानों पर ट्रेनिंग स्थान बनाए है।
इस दौरान जिला शिक्षा अफसर सै. हरपाल सिंह संधावालिया, उपजिला शिक्षा अफसर सै. लखविन्द्र सिंह, शिक्षा सुधार टीम के इंचार्ज प्रिंसीपल सुरिन्द्र कुमार, बी.एन.ओ बटाला प्रिंसीपल परमजीत कौर, मीडिया कोआर्डीनेटर शिक्षा विभाग गगनदीप सिंह द्वारा सैमीनार विजट करके अध्यापकों के साथ बातचीत की। इस दौरान डी.एम सांईस गुरविन्द्र सिंह, डी.एम अंग्रेजी और सामाजिक शिक्षा नरिनद्र सिंह, बी.एम गुरलाल सिंह, बी.एम गुरमीत सिंह, बी.एम दीपक हांडा, बी.एम रजिन्द्र सिंह, बी.एम बलदेव राज, बी.एम आशा सिंह, बी.एम सुखविन्द्र सिंह, बी.एम हरदीप सिंह, बी.एम बलजीत सिंह द्वारा किशोर अवस्था संबधी अध्यापकों के साथ अपने विचार सांझे किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top