रोजाना अपडेट ,पंजाब ,पठानकोट
सुजानपुर 8 दिसंबर(अविनाश शर्मा, पंकज): पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने की खुशी में सुजानपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मैं खुशी देखने को मिली जिसमें विशेष रूप से सुजानपुर हल्का विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश पुरी शामिल हुए इस अवसर पर नरेश पुरी ने बताया कि हिमाचल की जनता ने अपने रिवाज को कायम कर रखते हुए कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है जिसके लिए वे समूह हिमाचल की जनता के आभारी हैं तथा उनकी ओर से विशेषता इंदौरा में हाईकमान की ओर से ड्यूटी लगाई गई थी वहां से भी कांग्रेस के उम्मीदवार मालेंदर रंजन को जीत की बहुत-बहुत बधाई उन्होंने कहा सभी विधायकों को जनता के हित के लिए कार्य करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ताकि जनता उन्हें फिर से देकर जीत का आशीर्वाद देती रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी इस अवसर पर चेयरमैन अलविंदर सिंह लाडी, नवल शर्मा ,राजू महाजन ,पवन कुमार ,विक्की ,मनोहर, वरुण सोनी, कमल कुमार , मास्टर राजकुमार ,वरुण महाजन ,नरेंद्र शर्मा ,अमित महाजन व अन्य उपस्थित थे।
.jpeg)