रोजाना अपडेट, पंजाब, पठानकोट
सुजानपुर 8 दिसंबर(अविनाश शर्मा ,पंकज): समाज के अंदर पुलिस स्टेशन सुजानपुर की ओर से इंचार्ज राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सरकार की ओर से सांझ केंद्र में लोगों को दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया उन्होंने कहा कि पुलिस वेरिफकेशन पासपोर्ट वेरीफिकेशन विभिन्न प्रकार की परमिशन तथा अन्य जो सुविधाएं इस केंद्र में दी जा रही है लोग उनका लाभ ले रहे उन्होंने कहा कि सांझ केंद्र की ओर से समाज में नशा तथा ट्रैफिक नियमों के बारे में विभिन्न स्कूल में नशे तथा ट्रैफिक पर सेमिनार लगाए जा रहे हैं तथा स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है वहीं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी नशों से दूर रहे उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों के तहत स्कूलों में पांचवी के बच्चों को स्कूल बैग भी सांझ केंद्र की ओर से वितरित किए गए हैं इस मौके पर सांझ केंद्र टीम इंचार्ज राजकुमार सदस्य अमर वीर सिंह ,सुखदेव कुमार ,आरती देवी, केशव ,अमरजीत, लाल हुसैन ,अमनदीप सिंह, रमनदीप सिंह उपस्थित थे।
.jpeg)