लोक सभा चुनावों में पार्टी हाईकामन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसको मैं तनदेही से निभाऊंगा : विधायक शैरी कलसी।

0

बटाला, 29 मार्च : (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)लोक सभा चुनावों को  लेकर बटाला के यूथ विंग के नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और आम आदमी पार्टी  लोक सभा हलका गुरदासपुर से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इन विचारों का प्रगटावा स्थानीय अरमान पैलेस में यूथ विंग बटाला के अध्यक्ष आशु गोयल के नेतृत्व में हुए एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रादेशिक अध्यक्ष मनजिन्द्र िसिंह लालपुरा ने किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य के लोगों को बिना किसी पक्षपात के सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं और राज्य को दोबारा विकास के मार्ग पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनावों हेतु आम आदमी पार्टी है सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा की गई है और जल्द ही पार्टी द्वारा बाकी रहते उम्मीदवारों की भी घोषणा की जाएगी।
 उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं संबंधी बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक समुन्द्र है और समुन्द्र में से एक दो बालटियां पानी निकालने से समुन्द्र का अस्तित्व खत्म नहीं होता, वैसे ही अपनी निजी स्वार्थ हेतु पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के पार्टी से जाने से पार्टी को कोई नुक्सान नहीं होगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए हलका बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और पार्टी द्वारा मेहनती वर्करों को बनता मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनावों हेतु आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है और इन चुनावों में पार्टी राज्य की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके विरोधी पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी को दबाने हेतु घटिया चालें चली जा रही हैं परन्तु देश के लोग भाजपा की नीतियों से अच्छी तरह अवगत हैं और वह लोक सभा चुनावों में भाजपा को अच्छी तरह से सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सेवक हैं और पार्टी द्वारा लोक सभा चुनावों हेतु उनकी जो भी डयूटी लगाई जाएगी उसको वह पूरी तनदेही से निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top