सुजानपुर 02 अप्रैल (पंकज , अविनाश शर्मा)ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर प्रिंसिपल डॉली ठाकुर की अध्यक्षता में हवन यज्ञ किया गया जिसमें विशेष रूप से स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर गगन ठाकुर उपस्थित हुए सर्वप्रथम स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर गगन ठाकुर, प्रधानाचार्या डॉली ठाकुर, उपस्थित अध्यापको ने हवन यज्ञ में आहूति डाली। इसके बाद सभी बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया । और बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके स्कूल के सभी अध्यापक - प्रिया, कामनी, कुसूम, दिक्षा, कीर्ति, अमृत, सुरभि, श्रुति, मानसी, विजय आदि उपस्थित रहे।
.jpeg)