गांव सुराली आम आदमी पार्टी की बैठक हुई
पठानकोट/सुजानपुर 29अप्रैल (पंकज, अविनाश शर्मा) : आज हल्का सुजानपुर धार ब्लाक के गांव सुराली मे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह मटू ने जन संवाद किया।ओर पंजाब सरकार के दो साल के विकास कार्यो के बारे मे लोगो को आगवत करवाया उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने पिछले दो वर्षों से जनता के हित में फैसले लिए हैं जिसके तहत सभी वर्ग को लोगों को बिजली के 600यूनिट माफ करके राहत दिया है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धार के क्षेत्र में बिजली , पानी ,सड़कों पहल के आधार पर हल किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जो पिछले दो वर्षों में कार्य किए हैं उसी के आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा इस मौके पर चमन सिंह सरपंच, किरण बाला, रकेश सिंह ,जसवीर सिंह ,संदीप सिंह ,विजय कुमार ,राम सिंह ,पवन सिंह आदि उपस्थित थे ।
.jpeg)
