ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में बेबी शो फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

0

 ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में बेबी शो  फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ  आयोजन।



पठानकोट/सुजानपुर(अविनाश शर्मा)  : ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में आज   प्रिंसिपल डॉली ठाकुर की अध्यक्षता में बेबी शो कॉम्पिटिशन करवाया गया   इससे प्रतियोगिता में स्कूल के   चेयरमैन इंजीनियर गगन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए ।



 बेबी शो में  नर्सरी कला से लेकर दूसरी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों को अलग अलग थीम दी गई थी। दिए गए थीम के अनुसार नन्हे मुन्ने बच्चे मंदिर, बाबी डॉल, टाइटैनिक, किट केट, श्रवण, कोलगेट, मैगी, डस्टबिन, कृष्ण आदि अन्य विषयों पर तैयार होकर स्टेज पर अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे तथा अपनी कला का मनमोहक प्रर्दशन किया ।



 इस मौके पर चेयरमैन इंजीनियर गगन ठाकुर, प्रिंसिपल डॉली ठाकुर  ने कहा कि इससे बेबी शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना है तथा उनमें छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है इस मौके पर बच्चों को स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया  गया   इस मौके पर , कनुप्रिया, कुसूम, प्रिया, नेहा संध्या, रजनी सहित अन्य अध्यापिकाएँ भी मौजूद थीं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top