पुलिस के साथ बदसलूकी करने वाला सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुखा काबू,जेल भेजा।

0

 पुलिस के साथ बदसलूकी करने वाला सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुखा काबू,जेल भेजा



अबोहर  (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना नं 2 के प्रभारी मन्द्रि सिंह , एएसआई सुखमन्द्र सिंह व पुलिस पार्टी ने पुलिस के साथ बदसलूकी करने के आरोप  सुखविन्द्र ङ्क्षसह सुखा उर्फ  गौरा पुत्र गजा सिंह वासी आलमगढ अबोहर हालबाद गली नं 1 अजीमगढ को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाध्ीाश मैडम नवनीत कौर धारीवाल की अदालत में पेश किया जहां उसे जेल भेजने के आदेश पारित किये।

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही सोनपाल गत दिवस पुलिस पार्टी सहित कासो सर्च आप्रेशन के दौरान डियूटी पर थे कि इस दौरान सुखविन्द्र ङ्क्षसह सुखा उर्फ  गौरा पुत्र गजा सिंह वासी आलमगढ अबोहर हालबाद गली नं 1 अजीमगढ पर शराब व एन डी पी एस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज है। जब वह पुलिस पार्टी सहित सुखविन्द्र सिंह के घर सर्च करने के लिये गये तो सुखविन्द्र ने उसके  साथ धक्का मुक्की की, गाली गलोच किया  और वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड दी। पुलिस ने उसको काबू करते हुए मुकदमा नं 51, 1-5- 24 के तहत उसके विरूद्ध भादस की धारा 353-186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फोटो : पुलिस पार्टी व आरोपी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top