गुरदासपुर से लोकसभा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री रंधावा के पक्ष में प्रोफेसर रोहित के नेतृत्व में फैजपुरा में एक हगामी बैठक हुई, जिसमें एडवोकेट अमनदीप ने विशेष तौर पर भाग लिया।
जैंतीपुर परिवार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा :-एडवोकेट अमनदीप जयंतीपुर
बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) गुरदासपुर से लोकसभा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के पक्ष में प्रोफेसर रोहित कश्यप के नेतृत्व में अलीवाल रोड फैजपुरा में एक हगामी बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडवोकेट अमनदीप जयंतीपुर ने विशेष तौर पर भाग लिया । उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं जिनकी मेहनत से उम्मीदवार जीतता है.। उन्होंने कहा कि जैंतीपुर परिवार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बटाला शहर में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है और नशे के सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसमें हमारे युवा भाईयों की कीमती जाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब समझ गए हैं कि वे अब ऐसे उम्मीदवार को मुंह नहीं लगाएंगे और उन्होंने यह भी कहा कि अकाली दल को वोट देना कुएं में फेंकने के बराबर है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की खराब नीतियों के कारण पंजाब के किसान और हर वर्ग के लोग तंग आ चुके हैं.। इस अवसर पर रमेश कश्यप, अजय कश्यप, अश्विनी कश्यप, मोहित कश्यप, डॉ. सविंदर सिंह बिट्टू, आकाश कुमार, रमन कुमार अमू, सुरिंदर पाल, शनि कुमार, सतपाल पाल, गुरजीत सिंह, रिकी, मक्खन फौजी, पार्षद हरिंदर सिंह, जसविंदर जस्स, जगजोत संधू, मनराज बोपाराय, पारस नागी, गुरचरण सिंह उर्फ घोना आदि मौजूद थे ।
.jpeg)
