सिद्ध बाबा बालक नाथ और दुर्गा माता मंदिर में सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का जन्मदिवस गत रात बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मंदिर परिसर में मनाया गया ।
बटाला 3 जून (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)द सभा मंदिर सिद्ध बाबा बालक नाथ और दुर्गा माता लक्कड़ मंडी हंसली पुल बटाला द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का जन्मदिवस गत रात बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मंदिर परिसर में मनाया गया
संरक्षक और मंदिर के प्रमुख भगत कुणाल जी के मार्गदर्शन में समस्त संगत के सहयोग से मनाया गया, जिसमें परमपूजनीय सतगुरू संत तुलसी दास जी महाराज एवं गुरु महाराज भगत सतीश चंद्र जी, की अपार कृपा से गुरशरण सिंह बाजवा परिवार कनाडा द्वारा बाबा बालक नाथ जी की चौकी का भव्य आयोलत किया गया।
इस मौके पर अमृत कलसी और गुरदासपुर से माता फुल्लांवाले विशेष तौर पर पहुंचे। इस शुभ दिन पर पंजाब के प्रसिद्ध धार्मिक गायक सुखा राम सरोआ ने पहुंचकर दरबार में नतमस्तक होने के बाद जहां पंडाल में बैठे सैकड़ों श्रद्धालुओं को देर तक बाबा जी के भजनों के साथ मंत्र मुग्ध किए। इस अवसर पर गद्दीनशीन भगत कुणाल जी ने समस्त संगत को सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान जहां बाबा जी और माता रत्नो के जीवन से जुड़ी कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई, वहीं गद्दीनशीन भगत कुणाल जी ने बाबा जी के जन्मदिन के अवसर पर केक भी काटा एवं जन्म दिवस की समूह संगत को बधाई भी दी। आरती के बाद यह धार्मिक कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। इस दौरान दूर-दराज से आने वाली संगत के ठहरने के लिए मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।. संगत के बीच अटूट लंगर भी बरताया गया और सेवादारों ने अपना कर्तव्य बाखूबी निभाया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने भी भाग लिया और अपना जीवन सफल बनाया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे, , अध्यक्ष रवि भूषण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश बंसल, उपाध्यक्ष राकेश त्रेहन, महासचिव नरेश कपूर, संगठन मंत्री नेकी राम भारद्वाज, प्रैस सचिव अमरजीत आदि मौजूद थे।
.jpeg)