जम्मू।कठुआ: -नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर को PIT-NDPS Act के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, चक्क द्रब खान, कठुआ निवासी रुपेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र कपूर चंद के खिलाफ कठुआ थाने में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े 4 NDPS मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2020, 2021 और 2026 में NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए।
लगातार नशा तस्करी में संलिप्तता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1988 के तहत डोजियर तैयार कर जम्मू के मंडलायुक्त के पास भेजा गया था।मंडलायुक्त जम्मू ने 7 अगस्त 2026 को PIT-NDPS के तहत डिटेंशन वारंट जारी किया। इसके बाद 16 अगस्त को थाना कठुआ की पुलिस टीम ने SHO के नेतृत्व में वारंट को तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कर दिया।कठुआ पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसे आदतन और बार-बार अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
.jpeg)