देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, लोगों ने उत्साह से लिया हिस्सा।
अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर धर्मवीर मलकट तथा पूर्व पार्षद सोनू अरोड़ा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति अपने सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन किया। यात्रा में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर धर्मवीर मलकट ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिनके संघर्ष की बदौलत देश आजाद हुआ। पूर्व पार्षद सोनू अरोड़ा ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से देश की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया और लोगों ने उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
फोटो:4, तिरंगा यात्रा में भाग लेते डिप्टी मेयर धर्मवीर मलकट व पूर्व पार्षद सोनू अरोड़ा
.jpeg)