एसएसपी गगन अजीत सिंहव डीसी अमरप्रीत कौर संधू ने किया सम्मानित।
पंजाब।अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू): फाजिल्का में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए डीएसपी हरीश कुमार को सम्मानित किया गया। समारोह में फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने डीएसपी हरीश कुमार को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर अबोहर हल्का इंचार्ज सुहानी डोडा भी विशेष रूप से मौजूद थीं। सम्मान प्राप्त करने पर डीएसपी हरीश कुमार ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डीएसपी हरीश कुमार को उनकी सेवाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाई जा रही सेवाएं समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया।
फोटो:5, डीएसपी हरीश कुमार को सम्मानित करते अधिकारी।
.jpeg)