पंजाब।अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू) : लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं निभाने के बाद होमगार्ड जवान रमेश कुमार सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ एवं साथी कर्मचारियों की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान नगर थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह, चौकी सीडफार्म प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुखपल सिंह, एएसआई अमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, हैड मुंशी सुखदीप सिंह, एएसआई लालचंद तथा होमगार्ड जवान बबलू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रमेश कुमार को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा विभाग में दी गई सेवाओं को याद किया। साथियों ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सहकर्मियों ने कहा कि रमेश कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनकी सेवाओं और सहयोग को हमेशा याद रखा जाएगा। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। साथी कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है।
फोटो:6, सेवानिवृत कर्मचारी रमेश कुमार को विदाई देते स्टाफ कर्मचारी।
.jpeg)