देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल, प्रस्तुति ने जीता लोगों का दिल
अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने तुंबी बजाकर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी इस शानदार प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। विधायक संदीप जाखड़ ने जब तुंबी की धुन पर देशभक्ति गीत गाया तो उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। उनकी प्रस्तुति में पंजाबी लोक संस्कृति और देशप्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाते हैं तथा युवा पीढ़ी को देशभक्ति एवं अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश देते हैं। इस दौरान समारोह में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा। विधायक संदीप जाखड़ की तुंबी पर प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रही।
फोटो: विधायक संदीप जाखड़ देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते।
.jpeg)