पंजाब।अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू)- सरकारी हायर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में एसडीएम किरपाल सिंह को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीएसपी बल्लुआना अमनदीप सिंह, तहसीलदार अबोहर चरणजीत कौर, नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र, हल्का इंचार्ज सुहानी डोडा तथा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन उपकार जाखड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की तरक्की में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना के साथ किया गया कार्य समाज को बेहतर बनाने में योगदान देता है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया।
फोटो: एसडीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते अतिथि।
.jpeg)