लड्डू बांटकर करवाया मुंह मीठा, निगम कार्यालय में दिखा देशभक्ति का माहौल।
पंजाब।अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर पूजा वधवा सहित पार्षदों और निगम कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी का मुंह मीठा करवाते हुए लड्डू वितरित किए। विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और बलिदान का पर्व है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है, जिनकी कुर्बानियों के कारण देश को आजादी मिली। इस मौके पर मेयर पूजा वधवा एवं पार्षदों ने विधायक संदीप जाखड़ का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। लड्डू वितरण के दौरान निगम कार्यालय में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विधायक ने सभी से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ-साथ शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
फोटो: विधायक संदीप जाखड़ व नगर निगम के मेयर तथा पार्षद
.jpeg)