एएसआई बनने पर बलकौर ने लिया अपनी माता का आशीर्वाद।
पंजाब।अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजीपी गौरव यादव ने इमानदारी से डयूटी निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को तरक्की प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत नगर थाना में हैडकांस्टेबल बलकौर सिंह को एएसआई बनने का नियुक्ती जारी किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह, एसपी सतिंद्र सिंह, एसपी गुरजिंद्र सिंह, एसपी हैडक्वाटर गुरमीत सिंह ने उनके कंधे पर पहला स्टार लगाकर उन्हें एएसआई बनने की बधाई दी व मुंह मीठा करवाया गया। बलकौर सिंह ने एएसआई बनने पर अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डीएसपी फाजिल्का, डीएसपी अबोहर हरीश कुमार, डीएसपी बगुआना अमनदीप सिंह, फाजिल्का सिटी के प्रभारी परमजीत कुमार, सीआईए स्टाफ फाजिल्का के प्रभारी सुनील कुमार, नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सबइंस्पैक्टर सुखपाल सिंह, एएसआई अमनदीप सिंह, एएसआई मोहन लाल, हैडमुंशी सुखबीर सिंह, एएसआई लालचंद, सदर थाना अबोहर के प्रभारी सचिन कुमार, एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा, सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह लक्खा, एएसआई लखविंद्र सिंह, श्रवण सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी रविंद्र सिंह, एएसआई बलजिंद्र सिंह, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई प्रताप सिंह, पटी चौकी के प्रभारी गुरमेल सिंह, एएसआई विनोद कुमार, बलविंद्र सिंह, मुंशी लखबीर सिंह, चौकी कगरखेड़ा के प्रभारी भगवान सिंह, सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
फोटो 10: बलकौर सिंह को एएसआई बनने पर स्टार लगाते अधिकारी व अपनी माता से आशीर्वाद लेते बलकौर सिंह।
.jpeg)