पंजाब/बटाला(अविनाश शर्मा) : श्री राधा कृष्ण मंदिर गौशाला दैनिक प्रार्थना सभा रजिस्टर्ड, बटाला में हरियाली तीज का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित राम प्रसाद द्वारा विधिवत आरती से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर बटाला की मधुर आवाज की धनी सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल एवं उनकी मंडली की रजनी, पूनम, वीणा, राधा, सुलेखा, सीमा, ज्योति, अनु, शुभ, रजनी रानी और रंजू ने प्रभु के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजन संध्या ने ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने के लिए विवश हो गए। शाम 4:30 बजे शुरू हुआ भजन कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक जारी रहा।
सती लक्ष्मी देवी गौशाला ट्रस्ट रजिस्टर्ड, बटाला के जॉइंट सेक्रेटरी श्री संदीप आजाद ने बताया कि मंदिर में पहली बार हरियाली तीज का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ना जरूरी है।
समारोह में श्री गौतम गुड्डू सेठ, श्री सुभाष ओहरी, श्री अमित सोढ़ी, सुश्री खुशबू सोढ़ी और श्री शमी कपूर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रभु चरणों में हाजिरी लगाई। दैनिक प्रार्थना सभा रजिस्टर्ड, बटाला के डायरेक्टर श्री अशोक अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया।
दैनिक प्रार्थना सभा मंदिर के सेक्रेटरी श्री देवेंद्र भनोट ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया, जबकि बटाला नगर के श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का सहयोग देने के लिए श्री सुनील युमन ने धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर की सेविकाओं सुश्री तरेश शर्मा, सुश्री रजनी शर्मा और सुश्री नीतू शर्मा ने श्रद्धालुओं को मालपुए और खीर का प्रसाद वितरित किया।
.jpeg)