पंजाब।अबोहर: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के दिशा-निर्देशों पर अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए गठित चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट जयदयाल कांटीवाल ने बताया कि इस बार कुल 545 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जिसके तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी।
चुनाव कमेटी में चेयरमैन एडवोकेट जयदयाल कांटीवाल के साथ चार अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। चुनाव मैदान में कुल 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विभिन्न पदों पर चुनावी मुकाबला:
- प्रधान पद: बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह बराड़, पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू और पूर्व प्रधान अमनदीप धारीवाल के बीच मुकाबला है।
- उप-प्रधान पद: अनिता चलाना, अभिलाशा झा और श्रुति भीमवाल मैदान में हैं।
- सेक्रेटरी (सचिव) पद: दिनेश राजोरा, रामपाल मेघ और गौरव धूड़िया चुनाव लड़ रहे हैं।
- ज्वाइंट सेक्रेटरी पद: काजल शर्मा, आभा बाघला और नेहा श्री आमने-सामने हैं।
- कैशियर पद: रिधम वधवा और विनोद जालंधर चुनावी मैदान में हैं।
.jpeg)