जम्मू ।कठुआ (विशेष संवाददाता):जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों की अंडर-19 छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कठुआ के दयालाचक स्थित त्रिकुटा रिसॉर्ट में अंतर-जिला संभाग स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता युवा सेवा एवं खेल विभाग (DYSS) के महानिदेशक के दिशा-निर्देशों तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (DYSSO) कठुआ की देखरेख में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग ले रही युवा छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
मुकाबलों के परिणाम:
-
ग्राउंड नंबर 1:
- डोडा ने पुंछ को 1 पारी और 2 अंकों से हराया।
- उधमपुर ने किश्तवाड़ को 1 पारी और 8 अंकों से मात दी।
- मेजबान कठुआ ने पुंछ को 8 अंकों से पराजित किया।
- डोडा ने किश्तवाड़ को 1 पारी और 4 अंकों से हराया।
- उधमपुर ने पुंछ पर 1 पारी और 2 अंकों से जीत दर्ज की।
-
ग्राउंड नंबर 2:
- जम्मू ने राजौरी को 1 पारी और 1 अंक से हराया।
- सांबा ने रियासी को 4 अंकों से शिकस्त दी।
- जम्मू ने रामबन को 1 पारी और 1 अंक से मात दी।
- राजौरी ने रियासी को 2 अंकों से हराया।
- जम्मू ने सांबा को 1 पारी और 2 अंकों से पराजित किया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है। विभाग ने टूर्नामेंट के सफल और सुचारू संचालन के लिए सभी प्रतिभागी टीमों, खेल अधिकारियों और आयोजक दल के प्रयासों की सराहना की है।
.jpeg)