पंजाब।अबोहर, (शर्मा/सोनू):- अबोहर। बार एसोसिएशन की नई टीम की जीत की खुशी में सुखबीर कौर व किरण शर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए पटाखे चलाए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित टीम की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। खुशी के इस अवसर पर समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नई टीम से बार एसोसिएशन के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
फोटो: खुशी मनाते सुखबीर कौर व किरण शर्मा
.jpeg)