चुनाव कमेटी और पूर्व प्रधान ने सौंपा चार्ज; पूरी टीम ने ली बार की जिम्मेदारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद।
पंजाब।अबोहर (शर्मा/सोनू):- अबोहर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। बार एसोसिएशन के हाल ही में 11 सितंबर को संपन्न हुए चुनावों में अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की थी।
सोमवार को आयोजित एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान चुनाव कमेटी के चेयरमैन जयदयाल कांटीवाल, अरुण मुंजाल, सुनील कम्बोज, सुनील भादू, बजिंद्र बिश्नोई तथा बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित प्रधान अमनदीप धारीवाल को बार एसोसिएशन की जिम्मेदारी और चार्ज सौंपा।
उल्लेखनीय है कि अमनदीप धारीवाल चौथी बार बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं। उनके साथ उपप्रधान श्रुति भीमवाल, सचिव गौरव धूड़िया, संयुक्त सचिव नेहा श्री तथा कैशियर रिधम वधवा ने भी अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, गोकल मिढ़ा, सिकंदर कपूर, राजा मिढ़ा, श्रवण कुमार, किरण शर्मा, सुखबीर कौर, अमित बावा, आनंद गुप्ता, प्रकाश मक्कड़, मुकेश कुमार लक्की सहित अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ वकील उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
(फोटो कैप्शन: बार एसोसिएशन अबोहर का पदभार ग्रहण करती नवनिर्वाचित टीम के साथ उपस्थित चुनाव कमेटी व अधिवक्ता।)
.jpeg)