पंजाब।अबोहर, (शर्मा/सोनू): बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू ने चुनाव में अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त करने वाले सभी वोटर वकीलों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के चुनाव में जिस प्रकार साथी अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वह सराहनीय है। सिद्धू ने सभी वकीलों का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव में मिले सहयोग और सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी ईमानदारी एवं एकजुटता के साथ कार्य करेगी।
फोटो: पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू
-
.jpeg)