अबोहर (शर्मा/सोनू): स्थानीय कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत सहायक सबइंस्पैक्टर सुखपाल सिंह ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स का दौरा कर वहां किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा।
सहायक सबइंस्पैक्टर सुखपाल सिंह ने कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों, वाहनों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया।
पुलिस की ओर से कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों, वकीलों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए।
फोटो:4, सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते सहायक सबइंस्पैक्टर सुखपाल सिंह
.jpeg)