सीआईए स्टाफ पुलिस ने काला टिब्बा के निकट कार सवार से बरामद किया था अवैध असलहा, रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश।
पंजाब।अबोहर (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ पुलिस द्वारा अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किए गए युवक को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से माननीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है।
सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी बलवीर सिंह व पुलिस पार्टी क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान गांव काला टिब्बा के निकट सामने से एक कार में आ रहे युवक को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मप्रीत सिंह उर्फ प्रीत पुत्र बलविंद्र सिंह, निवासी बजीतपुर भोमा (अबोहर) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
(फोटो कैप्शन: 6, अवैध हथियार मामले में आरोपी को अदालत ले जाती सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी।)
.jpeg)