कठुआ/जम्मू : दयालाचक, कठुआ स्थित शिवालिक रिसॉर्ट में ऑल एज ग्रुप गर्ल्स की इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिवीजन स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जम्मू डिवीजन के विभिन्न जिलों से आई युवा कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लेते हुए उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल किया।
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में जिला उधमपुर की चयनित खिलाड़ी:
- 52 किलोग्राम वर्ग: पूर्णिका शर्मा
- 56 किलोग्राम वर्ग: सुमनांशी शर्मा
- 60 किलोग्राम वर्ग: रक्षिका शर्मा
- 64 किलोग्राम वर्ग: आर्ना
- 68 किलोग्राम से अधिक वर्ग: सानवी भट्ट
गर्ल्स वर्ग में चयनित खिलाड़ी:
- 32 किलोग्राम वर्ग: दिशानी देवी
- 36 किलोग्राम वर्ग: कनिका राजपूत
- 40 किलोग्राम वर्ग: सुमन देवी
- 44 किलोग्राम वर्ग: सौंदर्या राजपूत
- 48 किलोग्राम वर्ग: उर्वी शर्मा
समापन समारोह में आईसी जेडपीईओ हीरानगर जोगिंदर खजूरिया ने बतौर अतिथि शिरकत की और भाग लेने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता के आयोजन से युवा सेवा एवं खेल विभाग के उन प्रयासों को बल मिला है, जिसके जरिए युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
.jpeg)