जम्मू, 19 नवंबर: जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त मुख्य सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने गुरुवार को जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह मुलाकात जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। बैठक के दौरान केंद्र शासित प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं, प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और जनसेवाओं की समयबद्ध व प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई।
.jpeg)