हिमाचल में रिवाज़ बरकरार, 40 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत, आप की जमानत जब्त।

0

शिमला (ब्यूरो) | पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की 68 सीटों का अंतिम परिणाम वीरवार को घोषित हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में इस बार भी रिवाज़ बरकरार रहा। हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों पर जीत कर बहुमत हासिल किया हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें से 40 सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया हैं। वहीं, 25 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की हैं। विधानसभा चुनावों में 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की हैं। वहीँ, पहली बार हिमाचल में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

12 नवंबर को हुए थे चुनाव, 26 दिन बाद आए नतीजे

पहाड़ी राज्य हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। 26 दिन बाद वीरवार को चुनावों के नतीज़े घोषित किए गए। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त करने के लिए कम से कम 35 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करनी पड़ती हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 40 पर कांग्रेस, 25 पर बीजेपी जबकि 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की हैं।

रिवाज़ बरकार, 1985 के बाद आज तक रिपीट नहीं हुई सरकार

बता दें कि 1985 के बाद हिमाचल प्रदेश में कभी भी सरकार रिपीट नहीं हुई है और यह रिवाज़ इस बार भी बरकरार रहा। 1985 के बाद हर पांच साल बाद सरकार बदलती हैं।

आम आदमी पार्टी की सभी सीटों की जमानत जब्त

 वहीं हिमाचल में पहली बार अपनी ओपनिंग कर रहीं आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई हैं। आम आदमी पार्टी की सभी सीटों से अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि आने वाले समय मे हम हिमाचल और हिमाचल के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा भले ही एक प्रतिशत से पीछे रह गई, परंतु हिमाचल की प्रगति में हम 100 प्रतिशत देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top