मदर वर्कशॉप चाइल्ड राइट्स एंड सेफ्टी का हुआ आयोजन ।

0
रोजाना अपडेट, पंजाब पठानकोट/सुजानपुर 8 दिसंबर (अविनाश शर्मा, पंकज): सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल अज़ीज़पुर खदावर मे हेड टीचर वेनु, की अध्यक्षता में प्री प्राइमरी कक्षाओं के माताओं के लिए मदर वर्कशॉप चाइल्ड राइट्स एंड सेफ्टी का आयोजन किया गया जिसमें प्री प्राइमरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं ने भाग लिया इस मौके पर बच्चों की माताओं को बच्चों के अधिकारों के बारे में तथा उनकी सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी दी गई इस मौके पर बच्चों की माताओं के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन का नंबर शेयर किया गया वही माताओं को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई स्कूल अध्यापकों ने बच्चों की माताओं को बताया कि बच्चों के साथ किसी प्रकार का बुरा बर्ताव गलत ढंग से बच्चे को हाथ लगाना बच्चों को तंग करना उनका किसी भी प्रकार से शोषण करना मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना अपराध की श्रेणी में आता है
 उन्होंने कहा कि इस प्रकार कि किसी भी घटनाओं की अनदेखी ना करें तुरंत इस संबंधी अध्यापकों जा पुलिस को सूचित करें जा चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं इस अवसर पर हेड टीचर वेनु, नविता ठाकुर, गौरव प्रसाद, अंकित धीमान, महक ,चाहत आदि उपस्थित थे इसी प्रकार सरकारी प्राइमरी स्कूल रानीपुर में मदर वर्कशॉप का आयोजन इंचार्ज मीना की अध्यक्षता में करवाया गया जिसमें प्री प्राइमरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं ने भाग लिया इस मौके पर उन्हें बच्चों के अधिकारों तथा सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top