एसडीएम धार कला की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के सुजानपुर का औचक निरीक्षण ।

0
सुजानपुर 15 दिसंबर (अविनाश शर्मा ,पंकज) : एसडीएम धार कला हरजिंदर सिंह बेदी की ओर से आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर लड़के का औचक निरीक्षण किया गया सुबह लगभग 9:45 पर एसडीएम स्कूल में पहुंचे तथा अध्यापकों की हाजिरी को फिजिकल चेक किया मिड डे मील, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब तथा अन्य कंपोनेंट की जांच की उसके बाद एसडीएम की ओर से बच्चों को अपने संबोधन में कहा गया कि वह पूरी लगन तथा मेहनत से पढ़ाई करें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों तथा अन्य कोकरिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा ले उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध ढंग से अपनी पढ़ाई करें तथा अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करें इस मौके पर उन्होंने स्कूल स्टाफ से कहा कि मिशन शत-प्रतिशत के तहत विशेष प्रयास किए जाएं तथा बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार शिक्षण की नवीन विधियों का प्रयोग करके शिक्षित किया जाए खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए बच्चों में भाषा कौशल विकसित किए जाएं इस मौके पर  स्कूल इंचार्ज सुरिंदर ठाकुर,सुदर्शन कुमार,सुषमा रानी,मनदीप कौर,अमित गुप्ता,सुरेंद्र कुमार,अरुण कुमार,नवनीत शर्मा,मधु आर्य,अनु महाजन,कश्मीरो देवी, सुनीता शर्मा,अंकुर,शिवानी,भवानी सिंह,परमजीत,कुमार,सुरजीत,अनु डिंगरा,संदीप सिंह,संध्या  आदि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top