नेशनल कैडेट कॉर्प्स के फ्लैग डे पर कार्यक्रम आयोजित।

0
रोजाना अपडेट,पंजाब 
सुजानपुर 7 दिसंबर नेशनल कैडेट कॉर्प्स के झंडा दिवस पर आज एस एम एस डी राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में प्रिंसिपल हरदेव सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया  इस मौके पर प्रिंसिपल हरदेव सिंह ने कहा किएन सी सी का लक्ष्य युवाओं में चरित्रनिर्माण, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है  नेशनल कैडेट कॉर्प्स बच्चों में अनुशासन की भावना का विकास करता है देशभक्ति की भावना पैदा करता है देश की रक्षा की प्रेरणा देता है तथा एक अनुशासित नागरिक बनने में सहायता करता है उन्होंने कहा कि आज इसे झंडा दिवस पर दुर्घटना से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए फंड इकट्ठा करने के अभियान को शुरू किया गया है
इस अवसर पर मैनेजर पुरुषोत्तम सिंह, विश्वप्रताप सिंह, हरदेव सिंह, प्रीतम सिंह सलारिया, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह सुरिंदर सिंह जसरोटिया एनसीसी कैडेट भूमिका, कैडेट वंशिका, कैडेट मुस्कान, कैडेट तुषार कैडेट लखविंदर और कैडेट आदित्य  आदि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top