बटाला 7 दिसंबर (अविनाश शर्मा, सुनील चंगा, राज अमृत सिंह ) आम आदमी पार्टी को दिल्ली में हुई म्यूसीपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली चुनावों में इतिहासिक जीत मिली है। दिल्ली के लोगों ने आप पार्टी के सु्प्रीमों अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में करवाए गये विकास कार्यो पर मोहर लगाई है। उपरोक्त शब्द बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, श्री हरगोबिंदपुर के विधायक एवं एडवोकेट अमरपाल सिंह और पनसप चेयरमैन बलबीर पन्नू ने कहे। उन्होने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप पार्टी द्वारा किये जा रहे लोक पक्षीय फैसलों पर मोहर लगाई है और आप पार्टी द्वारा दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अलग-अलग क्षेत्रों में इतिहासिक कार्य किये, जिसके चलते दिल्ली के लोगों ने रिवायती पार्टीयों को पिछाड कर आप पार्टी के हक में फतवा दिया है।उन्होने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आम लोगों के हितों के लिए किये गये फैसलों पर दिल्ली वासी खुश है और म्यूसीपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली चुनावों में भारी बहुमत से जीत दिलाई है, जिससे सपष्ट है कि लोग विकास की राजनीति में विश्वास रखते है।
उन्होने आगे कहा कि आप पार्टी, आम लोगों की पार्टी है। लोगों की प्राथमिक जरूरतों को भली भांति जानते है, जिसके चलते आप पार्टी द्वारा पंजाब में महज 8 महीनों के कार्यकाल दौरान लोकहित में बडे इतिहासिक फैसले लिये गये है।
उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगित सहित हर क्षेत्र में इंकलाबी कदम उठाये गये है और आप पार्टी प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद है।
.jpeg)