भूपिन्द्र सिंह कोहली वार्डन सरविस नार्थ ग्रेटर मुम्बई का बटाला पहुँचने पर स्वागत किया गया।

0

बटाला 18 दिसंबर (  अविनाश शर्मा   ): स्थानीय वार्डन सरविस पोस्ट न. 8 में  के अवसर पर पोस्ट वार्डन हरबख्श सिंह और गुरमुख सिंह, फायर अफसर नीरज शर्मा, मेजर सिंह और सी.डी वलंटियर हरप्रीत सिंह द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान वार्डन सरविस और फायर सरविस बटाला द्वारा की जा रही नागरिक सुरक्षा जागरूकता कैंप और अन्य सामाजिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा मुम्बई वाले निस्काम सेवाओं में मुख्य तौर पर और गुजरात भूचाल, मुम्बई रेल हादसा, आंतकवादी हमला, बाढ दंगो दौरान बिना भेदभाव पीडितों की सहायता की। जिसकी प्रशासन द्वारा सराहना की गई। इस दौरान उनके द्वारा कई अहम कोर्स किये किये जिसमें सी.डी वार्डन सरविस, बेसिक कोर्स, फायर सेफटी, सी.डी न्यूकलीयर – ब्यूजीकल – कैमीकल आफतों दौरान क्या करे और क्या न करे आदि है। उनके द्वारा प्राथमिक सहायता विषय पर किताब भी लिखी गई है। उन्होने आगे बताया कि सीनियर मैनेजर, बैंक के पद से सेवा मुक्ति उपरांत अपनी माता जी के सहयोग से लम्बे समय से गरीबों की दवाईयां और पुराने कपडे की सहायता, वृक्ष लगाने और पालना करनी जिदंगी का एक मिशन जैसे करते आ रहे है।
उन्होने आगे बताया कि मेरी पत्नी ने सेना में अफसर थी, उनके देहांत के बाद उनका शरीर मैडीकल कॉलेज को दान कर  दिया और उसकी जमां कमाई का उनके नाम पर बी.के.के मैमोरियल फांऊडेशन मुम्बई स्थापित की, जिसमे अनाथ बच्चों की संभाल, पढाई करवा कर अच्छे घरों में विवाह किये जा रहे है। ऐसी ओर कई सेवाओं के बारे में भी सांझ पाई। अंत में उपस्थित सभी ने संयुक्त तौर पर कहा कि नौजवान सिविल डिफैंस के सदस्य बनने पर राष्ट्र की निस्काम सेवा करने, जिससे किसी भी आफत दौरान वह अपना बनता फर्ज निभा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top